फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से दिक्कतें, नहीं दिखी पुलिस, लगता रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रयागराज हाइवे पर ओवरब्रिज के नीचे स्थित रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार को ट्रैक की मरम्मत के लिए तीन दिन के लिए बंद कर दी गई। इस वजह से वाहनों को दूसरे रूट से गुजारा गया। रेलवे प्रशासन ने रूट डायवर्जन के लिए पुलिस से सहयोग मांगा था, लेकिन पुलिस कहीं नजर नहीं आई। इससे जाम लगता रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचाहार कस्बे में बने ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग संख्या 44-ए है। रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए इस क्रॉसिंग को रविवार तक बंद कर दिया गया है। क्रॉसिंग बंद होने के कारण वाहनों को दूसरे मार्गों से गुजारा गया।
ओवरब्रिज के नीचे स्थित क्रॉसिंग की ओर जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड से एनटीपीसी की तरफ जाना पड़ा, जबकि राजमार्ग पर जाने वाले वाहनों को नगर के कोतवाली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 43-सी की ओर से निकाला गया।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन में सहयोग के लिए रेलवे ने पुलिस को पत्र भेजा था, फिर भी पुलिस कहीं भी नजर नहीं आई। इससे वाहन चालकों को भटकना पड़ा। यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए।
इससे कोतवाली रोड की रेलवे क्रॉसिंग पर कई बार आधा-आधा घंटे के लिए जाम लगा। राहगीर एवं वाहन चालक जयकरन, श्यामजी, आलोक कुमार और संजय ने बताया कि बदले हुए मार्गों पर जाम की वजह से काफी परेशानी हुई। कोतवाल संजय त्यागी ने जाम लगने से इंकार किया और कहा कि सभी जगह नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें