रायबरेली। जिले में कई दिन बाद कोरोना का एक मरीज मिला। हालांकि पहले से संक्रमित कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 533 लोगों की कोरोना की जांच की गई।
जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से संक्रमित एक भी मरीज स्वस्थ्य नहीं हुआ है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।