फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्ट में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में शुक्रवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह (एल्यूमिनाई मीट) का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के 2011 से 2018 तक उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी शामिल हुए। इन छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। ये सभी विद्यार्थी देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यरत हैं, जिन्होंने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। वर्तमान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और भविष्य संवारने के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्र-छात्राओं और वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच संबंधों को मजबूत करना रहा। पूर्व छात्रों ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवों को साझा करते हुए इंडस्ट्री में वर्तमान की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
सयुंक्त निदेशक नंदन सिंह बोरा ने बताया कि वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने पूर्व छात्र-छात्राओं के स्वागत और सम्मान में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें नृत्य, गायन, बैंड प्रस्तुति आदि ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निदेशक डॉ. भारत साह ने सभी पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत किया एवं उनको स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह समेत सभी एसोसिएट प्रोफेसर, रीजनल इंडस्ट्री कोऑर्डिनेटर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें