फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में व्यापारियों का हंगामा, अफसरों से झड़प

Thu, 07 Mar 2019 12:07 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को शहर में अतिक्रमण अभियान चला। अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में व्यापारियों ने न सिर्फ जमकर हंगामा किया, बल्कि अफसरों के साथ तीखी नोकझोंक की।
विज्ञापन



व्यापारियों के विरोध से अफसर सकते में आ गए। भारी पुलिस बल बुला लिया गया। इसके बाद जेसीवी गरजी। सिविल लाइंस से गोरा बाजार तक करीब छोटी बड़ी मिलाकर 100 दुकानें हटवाई गई।


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में ही चुनाव की मतगणना समेत अन्य चुनावी प्रक्रिया कराई जाती है। यहीं से पोलिंग पार्टियां भी रवाना की जाती हैं। चुनाव के मद्देनजर अफसरों का आना-जाना रहेगा।
विज्ञापन



अतिक्रमण से जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए बुधवार को सिविल लाइंस से गोरा बाजार तक नगर पालिका की जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ। अतिक्रमण हटाए जाने से व्यापारी खफा हो गए और हंगामा करने लगे।

व्यापारी दिनेश, सत्येंद्र, अशफाक, मो. रज्जाक आदि का कहना था कि अतिक्रमण हटवाने में मनमानी की जा रही है। उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी। व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया।


सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद्र पांडेय, सीओ सदर गोपीनाथ सोनी ने पहुंचकर समझाने की कोशिश की तो व्यापारियों ने उनसे नोकझोंक की। इसके बाद भारी फोर्स बुला ली गई। एडीएम प्रशासन राम अभिलाख समेत अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे।


सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। करीब 100 दुकानें हटवाई गई। सड़क किनारे तक फैले अतिक्रमण को हटवा दिया गया। अतिक्रमण हटने से हड़कंप की स्थित रही। अफसरों ने अन्य दुकानदारों से स्वयं दुकानें हटवाने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि व्यापारियों को शांत करके अतिक्रमण हटवाया गया।


ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम से जूझते लोग
रायबरेली। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पूरे शहर में जाम की स्थिति रहती है। नए यातायात निरीक्षक की ढिलाई से लोग घंटों जाम के झाम से जूझ रहे हैं। यातायात निरीक्षक कहां रहते हैं, इसका पता नहीं चल पाता। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस भी नदारत रहती है। बुधवार को सुपर मार्केट, जिला अस्पताल चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा पर घंटों जाम लगा रहा। ट्रैफिक इंचार्ज, सिपाही गायब रहे। पुलिस अफसर भी ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महज कंजूसी बरत रहे हैं। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि इसे दिखवाया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के निेर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें