फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की इंजीनियर बहू सलोन से बसपा से लड़ेगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन कस्बे के रहने वाले एवं व्यापारी चंद्रशेखर रस्तोगी की बहू इंजी. स्वाती सिंह कठेरिया को सलोन विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। चंद्रशेखर रस्तोगी का परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। वह अक्सर कांग्रेस के साथ खड़े नजर आते थे। कई बार सलोन नगर पंचायत का चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं हो पाई। उनकी बहू इंजी.स्वाती सिंह कठेरिया की दिसंबर 2021 में शादी हुई थी।
विज्ञापन

वह अपनी बहू को कांग्रेस से चुनाव लड़ाने के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया था। इस पर उनकी बहू ने बसपा का दामन थाम लिया। बसपा की तरफ से व्यापारी की बहू को सलोन विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। ऐेेसे में अब सलोन विधानसभा सीट का चुनाव दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें