1- स्वच्छता अभियान
सुबह 10:00 बजे। नगर पंचायत नसीराबाद में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को जागरूक किया जाएगा।
2- टीकाकरण
सुबह 10:00 बजे। सरेनी क्षेत्र के गौतमनखेड़ा गांव में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
-
3- शिविर
सुबह 10:00 बजे। डीह क्षेत्र के नारायनपुर गांव में आधार कार्ड संशोधन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सुबह 10:00 बजे। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से विद्युत उपकेंद्र भुएमऊ में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
4- बैठक
दोपहर 12:00 बजे। नगर पालिका परिषद में जन समस्याओं को लेकर सभासदों की बैठक होगी।
-