फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी के खिलाफ आज से अभियान

Mon, 20 Jul 2015 11:32 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाने की पावर कॉर्पोरेशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। खाकी की सुरक्षा में मंगलवार से अभियान की शुरूआत होगी। इसके लिए 28 सदस्यों की दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


 ये टीमें तेलियाकोट पावर हाउस से जुड़े इलाकों में कनेक्शनों की जांच करेंगी। विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि तेलियाकोट क्षेत्र में 21 जुलाई से दो महीने का अभियान चलाया जा रहा है।

 इसके लिए एसडीओ टाउन पीके सिंह के नेतृत्व में दो 14-14 सदस्यों की दो टीमें बनाई गई हैं। मंगलवार को उपकेंद्र के पास से अभियान की शुरूआत होगी। एसडीओ ने बताया कि अभियान में खराब विद्युत मीटर बदले जाएंगे, घरों के अंदर लगे मीटरों को घर के बाहर लगवाए जाएंगे। यदि कहीं बिजली चोरी मिली तो उस पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें