फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तिरंगा यात्रा निकली, झांकियों ने मन मोहा

Tue, 11 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
राही ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे इंछी में तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे। 
विज्ञापन
रायबरेली। विकास क्षेत्र राही के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे इंछी में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश में देशभक्ति के नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। पलक, संध्या, लक्ष्मी, सौम्या, शुभम, नितेश आदि बच्चों ने तिरंगा यात्रा के लिए आकर्षक झांकी सजाई।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक डॉ. अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि बच्चों में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। सहायक अध्यापक शशिकांत ने बताया कि स्कूल के सभी बच्चे स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों में भी जोरशोर से लगे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें