फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित होंगे टीआई

Sun, 11 Jan 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे विभाग में यातायात निरीक्षक-प्रथम के पद पर कार्यरत राजेश कुमार को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। उत्तर रेलवे ने पूरे जोन के 92 लोगों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया है। इन सभी को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में 15 जनवरी को होने वाले समारोह में सम्मान से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार इस जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे जिलेभर के रेलकर्मियों में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

जिले में यातायात निरीक्षक-प्रथम के रूप में कार्यरत राजेश कुमार मूलत: बिहार प्रांत के सासाराम निवासी हैं। वह रेल सेवा में वर्ष 2006 में आए। उन्हें स्टेशन मास्टर के रूप में पहली तैनाती अमेठी जिले के गौरीगंज स्टेशन पर मिली थी। वर्ष 2015 में पदोन्नति मिली और वह गौरीगंज में ही स्टेशन अधीक्षक के रूप में कार्य करने लगे। उनके अच्छे कार्यों और अनुभव को देखते हुए उन्हें वर्ष 2021 में यातायात निरीक्षक बनाया गया। करीब तीन साल तक वह प्रतापगढ़ जिले में यातायात निरीक्षक के पद कार्य करते रहे। मार्च 2024 में स्थानांतरित होकर रायबरेली आए तो यातायात निरीक्षक-प्रथम का कार्यभार मिला।
राजेश कुमार का कार्यक्षेत्र लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर लखनऊ के मोहनलालगंज से अमेठी के गौरीगंज तक आता है। इस रेलखंड के सभी रेलवे स्टेशनों और रेल लाइनों पर ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी अहम जिम्मेदारी निभाते हैं। रेल सेवाओं के प्रति निष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और निरंतर समर्पण को देखते हुए उन्हें पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसके पहले उन्हें गौरीगंज में स्टेशन अधीक्षक रहते हुए महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा मंडल स्तर पर भी कई अवार्ड मिले हैं। इस उपलब्धि पर स्टेशन अधीक्षक शहबाज मुजफ्फर समेत अन्य रेलकर्मियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें