फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से तीन युवकों की माैत

Thu, 01 Jun 2017 11:33 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
करंट लगने से तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करंट लगने से तीन युवकों की मौत हो गई। कोई बल्ब लगाते वक्त करंट की चपेट में आया तो कोई छत पर चढ़कर बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। युवकों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी रोहित (19) पुत्र गंगा बोर्ड में बल्ब लगा रहा था। इस दौरान रोहित को करंट लग गया। परिवारीजन जब तक रोहित को अस्पताल पहुंचाते, उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से पिता गंगा समेत अन्य परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। पुलिस ने घटना की जांच की।

एसओ विजय प्रताप यादव का कहना है कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। बछरावां प्रतिनिधि के कन्नावां निवासी संजय (30) पुत्र जगन्नाथ पासी घर में मोबाइल का चार्जर लगा रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा कराया। थानेदार का कहना है कि करंट लगने से संजय की मौत की बात सामने आई है। इन्हौंना प्रतिनिधि के मुताबिक पेंडरिया गांव में छत पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे 40 वर्षीय प्रेमदास की करंट लगने से मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार को दोपहर बाद बिजली आई तो पंखा नहीं चला। शाम को छत पर खंभे से बंधे तार का कार्बन छुड़ाने पहुंचे प्रेमदास को यह पता नहीं था कि उसने जो हाथ में तार पकड़ रखा है वो कहीं कटा है। जैसे ही उसने तार पकड़ा, वह चिपक गया जब तक तार तोड़ा गया तब तक प्रेमदास की मौत हो गई। उसकी मौत से घर में रोना पिटना मच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें