फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ा थ्री व्हीलर, नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के फतेहपुर रोड पर दोसड़का स्थित एक ढाबे के सामने सोमवार शाम एक थ्री व्हीलर खड़े ट्रक से भिड़ गया। जिससे उसमें बैठी एक नवविवाहिता की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थ्री व्हीलर गेगासों से सवारी लादकर लालगंज आ रहा था। हादसे में उस पर सवार शिवशेखर गुप्ता व उनकी पत्नी बीनू गुप्ता निवासी गेगासों, राजेश सोनकर व उनकी पत्नी उषा निवासी चकमलिक भीटी, सुखवेंद्र निवासी पौशाला गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बीनू गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बीनू की 02 मार्च को शादी हुई थी। सोमवार को वह पति शिव शेखर गुप्ता के साथ एक निजी अस्पताल में दवा कराने के लिए आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें