फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रायबरेली के तीन गांव सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार देर रात एसजीपीजीआई लखनऊ से आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शहर के क्षेत्र के देवानंदपुर, सरेनी ब्लॉक के पूरे लालशाह और दीनशाह गौरा ब्लॉक के पूरे बैरीशाल गांव को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मरीजों को रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में भर्ती किया गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। आने-जाने वाले सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग करके पुलिस बल तैनात करने के साथ ही गांवों के सैनिटाइजेशन और ग्रामीणों की सेहत जांचने का काम शुरू करा दिया गया है।
शहर क्षेत्र के देवानंदपुर का युवक चेन्नई से 25 मई को आया था। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद मोहल्ले को सील कर दिया गया है। लोगों की स्क्रीनिंग का काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

सरेनी ब्लॉक के पूरे लालशाह गांव का प्रवासी श्रमिक 18 मई को मुंबई से आया था। उसकी तबियत खराब होने के बाद उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके जांच के लिए सैंपल भेजा गया था।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अमल पटेल ने बताया कि बुधवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद गांव को सील कर दिया गया है। उसके संपर्क में आए नौ लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। गांव के सैनिटाइजेशन का काम शुरू करा दिया गया है।
लोगों की स्क्रीनिंग भी शुरू करा दी गई है। एसडीएम लालगंज जीतलाल सैनी, बीडीओ एके तिवारी, कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी की टीम ने गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
दीनशाह गौरा ब्लॉक के पूरे बैरीसाल मजरे सुल्तानपुर जनौली में 17 मई को मुंबई से आए प्रवासी में संक्रमण के बाद गुरुवार को गांव को सील कर दिया गया है। सीएचसी दीनशाह गौरा की टीमों ने गांव पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।
मरीज को रात में ही एल-1 अस्पताल पहुंचा दिया गया। चाचा-चाची समेत परिवार के पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। एसडीएम डलमऊ सविता यादव और सीओ डलमऊ आरपी शाही ने गांव पहुंचकर सुरक्षा की जांच की। कोतवाली प्रभारी जगतपुर हरिशंकर प्रजापति ने बताया है कि गांव के तीनों रास्तों को सील कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें