फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जलालपुुर धई गांव में तीन मंदिरों में तोड़फोड़

Wed, 18 Mar 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई गांव ​स्थित मंदिर हुई चोरी व तोड़फोड़ की घटना की जांच करती पु
विज्ञापन
गदागंज। जलालपुर धई गांव स्थित तीन मंदिरों में सोमवार रात न सिर्फ तोड़फोड़ की गई, बल्कि एक पीतल की घंटी चोरी कर ली गई। मंदिरों में रखी पूजा-पाठ की सामग्री बिखरा दी गई। राधा-कृष्ण की मूर्ति का स्थान बदल दिया गया। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


मामले में अज्ञात के खिलाफ मंदिरों में तोड़फोड़ और चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। गांव स्थित शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और हर शकनी माता मंदिर हैं, जो लोगों का आस्था के प्रतीक हैं। गांंव निवासी दिलीप कुमार मोदनवाल सुबह शिव मंदिर पूजा पाठ करने के लिए पहुंचे तो देखा कि मंदिर का सामान बिखरा पड़ा था।

मंदिरों में तोड़फोड़ होने और चोरी जानकारी से भक्त जुट गए। सूचना पर गदागंज के अलावा ऊंचाहार, जगतपुर, डलमऊ की पुलिस टीम गांव आ गई। एएसपी ने पहुंचकर लोगों से बातचीत की। पुलिस ने दिलीप कुमार की तहरीर पर मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस कई को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन


g माहौल खराब करने की कोशिश : सुरक्षा के लिहाज से जलालपुर धई गांव संवेदनशील माना जाता है। गांव में हिंदू-मुस्लिम रहते हैं। तीन मंदिरों में तोड़फोड़ और चोरी की घटना से जाहिर है कि किसी ने गांव का माहौल खराब करने की साजिश की है। यही वजह है कि पुलिस व पीएसी के जवान गांव में तैनात किए गए हैं। पहले दिलीप कुमार मोदनवाल मंदिरों की देखरेख करते थे, इस समय उनकी चचेरी बहन वंदना देखरेख करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें