फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छेना बनाने के कारखानों से तीन नमूने भरे

Sat, 03 May 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी में दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री और मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य आयुक्त के आदेश पर उन्नाव जिले की चार सदस्यीय टीम रायबरेली पहुंची। टीम ने सतांव के कोरिहर में छेना बनाने के कारखाने में छापा मारा। टीम ने खोवा व छेना का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। यह टीम करीब 10 दिन तक जिले में रहेगी।
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त ने गर्मी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बेहतर रखने के लिए अंतरजनपदीय टीमें गठित की हैं। जिले में कार्रवाई की जिम्मेदारी उन्नाव जिले की टीम को सौंपी गई है। उन्नाव जिले के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश के नेतृत्व में एफएसओ रुचि बाजपेयी, संजय सिंह, आशीष वर्मा की टीम ने यहां पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टीम ने सतांव क्षेत्र के कोरिहर स्थित अनिल कुमार के छेना बनाने के कारखाने में छापा मारा। छेना और खोवा की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर नमूना भरा। इसके अलावा कोरिहर में ही लल्ला की दुकान से भी छेना का नमूना भरा। टीम ने गर्मी में लोगों को खाद्य पदार्थों के सेवन में एहतियात बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें