फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली में तीन कोटेदारों पर 10-10 हजार जुर्माना, चार दुकानें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शासन और विभाग के सख्त होने के बाद भी कोटेदार मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। डीएसओ केएन सिंह ने महराजगंज क्षेत्र में कोटे की कई दुकानों का निरीक्षण करके बाट-माप से राशन की तौल अपने सामने कराई तो तीन दुकानों पर घटतौली मिली। तीनों दुकानों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इसके अलावा जिले की पहले से निलंबित चार दुकानों को निरस्त करते हुए सभी की पांच-पांच हजार रुपये की जमानत राशि जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

डीएसओ ने महराजगंज क्षेत्र में कोटे की दुकानों कुबना, राजापुर शिवनी और मांझगांव का निरीक्षण किया। मौके पर राशन की तौल कराई तो घटतौली पकड़ में आई। बाट-माप से राशन कम मिलने पर तीनों दुकानदारों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। साथ ही सभी हिदायत दी गई है तो दोबारा गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा पहले से निलंबित अमावां क्षेत्र की ताजपुर, राही क्षेत्र की परमानपुर, सलोन क्षेत्र की बरवलिया और बहुदाखुर्द की दुकानों के लाइसेंसों को निरस्त कर दिया गया है। सभी दुकानों की पांच-पांच हजार रुपये की जमानत राशि को जब्त किया गया है। डीएसओ केएन सिंह ने बताया कि जिन दुकानों का निरस्त किया गया है उनके स्थान पर जल्द ही नई दुकानों का चयन कराया जाएगा। कई और दुकानों को निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें