फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तीन झोपड़ियों में लगी आग

Mon, 20 Apr 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सेमरी क्षेत्र के खांडेपुर गांव में रविवार की दोपहर आग लगने से तीन लोगों की झोपड़ी जलकर राख हो गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाते, तब तक करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय से दमकल नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय से दमकल पहुंच जाती, तो इतना नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन


खांडेपुर गांव निवासी हनुमान के घर में पत्नी खाना बना रही थी। दोपहर करीब 12 बजे चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लगी। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक आग पड़ोस के इसामीर बानो पत्नी असीर के छप्पर में पकड़ ली। इससे छप्पर के नीचे बंधी करीब 12 बकरियां आग से झुलस गईं। हवा के झोंके से जगंतुन के छप्पर में लगी गई, लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते आग बुझा ली। इससे जगंतुन का मामूली नुकसान हुआ। दमकल पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा ली। क्षेत्रीय लेखपाल आलोक कुमार ने क्षति का आकलन किया।

आग से पराली जली
रायबरेली। सेमरी क्षेत्र के बड़ा भगतखेड़ा गांव के पास नहर के किनारे आग लगने से पराली जल गई। रामफेर सिंह का पुरवा गांव निवासी राजू ने अपना खेत बंटाई पर दिया है। मशीन से गेहूं की मड़ाई हो गई थी, लेकिन भूसा बनाने के लिए पराली खेत में थी। रविवार की सुबह आग लगने से करीब छह बिस्वा खेत की पराली जल गई। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें