फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एम्स में बढ़ीं तीन सुविधाएं, मरीजों को सहूलियत

Fri, 13 Feb 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
एम्स में नए चिकित्सीय कक्ष का जायजा लेतीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव। 
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों की सहूलियतें बढे़गी। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को तीन नई चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव व संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला ने तीनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। ऐसा होने के बाद खासकर बच्चों के इलाज में सहूलियतें मिलेगी। जांच की रिपोर्ट भी मरीजों को आसानी से मिल सकेंगी।
विज्ञापन

एम्स के पहले दीक्षांत समारोह पीएसीएस एवं फॉरेंसिक रेडियोलॉजी, वीडियो-यूरोडायमिक्स और इंडोस्कोपी की सुविधा का तोहफा दिया गया। पीएसीएस एवं फॉरेंसिक रेडियोलॉजी सुविधा के शुरू होने से एक्स-रे, सीटी-स्कैन और एमआरआई की जांच रिपोर्ट प्राप्त करने में तेजी आएगी। डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के साथ ही उसे सभी विभागों तक पहुंचाना आसान हो गया है। मेडिको-लीगल केसों में उन्नत फेडरेंसिक रिपोर्ट तैयार करना संभव हो गया।
इसके अलावा बाल-रोग सर्जरी विभाग में वीडियो-यूरोडायमिक्स सुविधा शुरू होने से बच्चों के पेशाब संबंधी समस्याओं का सटीक निदान हो सकेगा। पित्त की थैली की खतरनाक पथरी के दबाव का पता लगाने के साथ ही स्पाइनल बीफिडा व तंत्रिका संबंधी समस्या से ग्रस्त बच्चों के इलाज में सुविधा मिलेगी। इंडोस्कोपी की सुविधा अस्पताल के प्रथम तल पर इंस्टॉल की गई है। इससे जांच त्वरित व सटीक तौर पर उपलब्ध हो सकेगी। इलाज के खर्च कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

48 डॉक्टरों का पहला बैच निकला, उपाधि मिली
एम्स में पहला दीक्षांत समारोह हुआ। वर्ष 2019-20 में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले प्रथम बैच के 48 छात्रों को उपाधि व पदक दिया गया ।जनवरी 2023 बैच के पीजी के 25 रेजीडेंट डॉक्टरों को भी उपाधि एवं पदक दिया गया। प्रदेश में यह पहला एम्स है, जहां एमबीबीएस की पढ़ाई का पहला बैच शुरू किया गया था। अब छात्र डॉक्टर बनकर निकले हैं। एमबीबीएस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र डॉ. हर्ष कुशवाहा को स्वर्ण पदक दिया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. आरवी रमणी, कार्यकारी निदेशिका डॉ. अमिता जैन, डीन (अकादमिक) प्रो. नीरज कुमारी, डीन (परीक्षा) प्रो. प्रगतु गर्ग, डीन (अनुसंधान) प्रो. प्रगति गर्ग, उप-निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, वित्तीय सलाहकार कर्नल उपेंद्र नाथ राय, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें