फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों पर मुकदमा

Wed, 25 Nov 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। ग्राम लालपुर निवासी अभिनव शर्मा को गांव के तीन लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। यह घटना चार जून को शाम करीब छह बजे गांव के खेल मैदान में हुई। अभिनव वहां बैठा था तभी बद्री प्रसाद, नयन शर्मा और अखिल शर्मा आ गए। उन्होंने मैच में झगड़ा करने की बात कही, जिस पर अभिनव ने इन्कार कर दिया। इसके बाद विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए बैट और लोहे की रॉड से उसे पीटा। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें