फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: खुदाई में मिली 100 साल पुरानी तीन तलवारें, एक बंदूक की नाल

Tue, 14 Feb 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
खुदाई में मिली तलवार व बंदूक की नाल।
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव में सोमवार को पेड़ की जड़ की खुदाई के दौरान करीब 100 साल पुरानी तीन तलवारें और एक बंदूक की नाल मिली। पुलिस ने तलवार व नाल को कब्जे में ले लिया है। जांच के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

देदौर गांव निवासी आशीष की बाग में सोमवार सुबह करीब सात बजे बचन जेसीबी से पेड़ की जड़ की खुदाई कर रहा था। इस दौरान तीन तलवारें व एक बंदूक की नाल देख वह दंग रह गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंंची और तलवार व नाल को कब्जे में ले लिया। थानेदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि तलवार व नाल में जंगी लगी है। तलवार व नाल करीब 100 साल पुरानी लग रही है। हालांकि जांच के बाद इसकी पुख्ता जानकारी हो सकेगी। पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें