फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के लिए एकत्र होंगे हजारों लोग

Sat, 20 Jun 2015 11:45 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सरकारी और गैर सरकारी संगठनों की ओर से पिछले पखवारेभर से पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। इसमें आम आदमी से लेकर केंद्रीय कर्मचारी, पीएसी के जवान तक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


21 जून को जिले के मोतीलाल स्टेडियम से लेकर पार्क, लॉन और उद्यान में हजारों की संख्या में लोग आसन और प्राणायाम के लिए पहुंचेंगे। योग दिवस को लेकर आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जुड़ी संस्था ओमकार सेवा संस्थान, पतंजलि योगपीठ, आर्ट ऑफ लिविंग इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आसन और प्राणायम के माध्यम से लोगों को शारीरिक रोग से छुटकारा पाने के साथ ही मानसिक शांति दिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें