तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने सोमवार रात तीन घरों से नकदी समेत चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। एक ही रात में हुई ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में दहशत हैं। गांव के बाहर टूटे बक्से मिले। पीड़ितों ने मामले की तहरीर थाने में दी गई है।
पूरे नथई मजरे चिलूली गांव निवासी इरशाद अहमद, हसनैन, मेराज अहमद के मकान अगल-बगल ही हैं। रात में चोर दीवार फांदकर इन लोगों के घरों के अंदर घुस गए। तीनों घरों से बक्से व अटैची बाहर निकाल ले गए। लोग सोकर उठे तो कमरे का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला।
इरशाद अहमद ने बताया उसके घर के बक्शे में रखे अस्सी हजार के जेवरात, हसनैन के घर से एक लाख बीस हजार के जेवर, मेराज अहमद के घर से दो लाख के जेवर अलावा 20 हजार रुपये चोर चुरा ले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष मोहनगंज ज्ञानचंद्र शुक्ला ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत मिली है।
घर में चोरी का प्रयास
खीरों। थाना क्षेत्र के खीरों कस्बे में रविवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। खीरों कस्बा निवासी समसुद्दीन ने बताया कि खीरों कस्बा निवासी एक युवक उसके घर की दीवार फांदकर घर में घुसा। इसी दौरान परिवारजनों की नींद खुल गई। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भाग रहे युवक को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बबलू बहेलिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।