फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर गैंग पकड़ा, 17 वारदातों का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ के सरोजनी नगर और जिले में सक्रिय शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश किया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने गैंग के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। 16 लाख की चोरी का माल बरामद हुआ है। साथ ही सरोजनी नगर लखनऊ के एक घर से चुराई गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

शातिरों ने लखनऊ की सात चोरियों समेत 17 वारदातें कबूल की हैं। पकड़े गए शातिरों में तीन लखनऊ और दो उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है। गुडवर्क पर एसपी ने पुलिस टीम के लिए 10 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
किरण हाल में गैंग का खुलासा करते हुए एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह व उनकी टीम ने रात में गश्त के दौरान कार सवार संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान गैंग का खुलासा हो गया। शातिर गैंग लखनऊ और जिले में चोरी की 17 वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

इनमें चोरी की सात वारदातें लखनऊ के सरोजनी नगर में कर चुके हैं। साथ ही शहर कोतवाली क्षेत्र में सात और मिलएरिया क्षेत्र में भी चोरी की तीन वारदातें कर चुके हैं। शातिरों ने चोरी की सभी वारदातों को कबूल किया है। चोरी के माल को लखनऊ के ही एक सराफा दुकान में बेेचकर रुपये बांट लेते थे।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिरों में लखनऊ जिले के सरोजनी थाना क्षेत्र के बेहसा निवासी वारिश वेग, शफीक उर्फ बबलू, लखनऊ के ही सरोजनी थाना क्षेत्र के नैलायक का पुरवा मजरे बहसा गुड़ौरा निवासी मो. शमीम उर्फ सोनू, उन्नाव जिले के शीतलगंज निवासी शिवमोहन वर्मा व राहुल वर्मा शामिल हैं।
शातिरों के पास से लखनऊ के एक घर से चुराई की लाइसेंसी पिस्टल, 95 हजार की नगदी सहित करीब 16 लाख के जेवर बरामद किए गए हैं। चोरी में शामिल कार भी बरामद की गई है। एसपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शातिरों का चोरी की वारदातों को अंजाम देने का अलग ही तरीका था। दिन में लखनऊ और रायबरेली शहर के मोहल्लों में कार से घूमकर बंद घरों को चिह्नित करते थे। रात 10 बजे तक ताला बंद घरों पर नजर रखते हुए आधी रात के बाद वारदातों को अंजाम देते थे।
जितनी भी वारदातों को अंजाम दिया है, उनमें सभी में बंद घरों को ही निशाना बनाया। घर के लोगों के बाहर होने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया। चोरी के माल को लखनऊ के ही सराफा व्यवसायी शिवमोहन वर्मा के यहां बेचकर मिलने वाले रुपये को आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें