फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दिशा की बैठक में जाने से रोकने की होगी जांच

Wed, 17 Sep 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सरेनी विधानसभा सीट से सपा विधायक और उनकी बहू को दिशा की बैठक में रोके जाने के मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। सपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, उनकी बहू एवं सरेनी ब्लॉक प्रमुख शिवानी सिंह ने 11 सितंबर को सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बचत भवन में हुई दिशा की बैठक का बहिष्कार कर दिया था। शिवानी सिंह का आरोप था कि वह दिशा की बैठक में भाग लेने बचत भवन जा रही थीं, लेकिन उन्हें बीच में रोक दिया गया था।
विज्ञापन


इस पर सपा विधायक और उनकी बहू ने दिशा की बैठक में भाग नहीं लिया था। पुलिस का दावा है कि किसी को दिशा की बैठक में भाग लेने से नहीं रोका गया था। इस पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा को सौंपी गई है। एएसपी का कहना है कि जल्द वह जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपेेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें