फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घटतौली पर कसेगा शिकंजा, 1135 मशीनों की होगी री-स्टैंपिंग

Thu, 17 Apr 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोटे की दुकानों पर राशन की घटतौली को रोकने के लिए 1135 वेइंग मशीनों की री-स्टैंपिंग का काम शुरू कराया गया है। बुधवार को सदर तहसील के पुराने भवन में हरचंदपुर और सतांव ब्लॉक की वेइंग मशीनों को लाकर जांच की गई। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने सभी आपूर्ति निरीक्षकों को तय तारीखों को अपने-अपने तहसीलों में भेजवाकर वेइंग मशीनों की री-स्टैंपिंग करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में कोटे की सभी दुकानों को वेइंग मशीन दी गई हैं। कार्डधारकों को तौलकर राशन दिया जाता है। शासन की मंशा पर मशीनों की री-स्टैंपिंग का काम शुरू कराया गया है। पहले दिन बुधवार को सतांव और हरचंदपुर की मशीनों को सदर तहसील के पुराने भवन में लाकर जांच कराई गई।

जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि 17 अप्रैल को राही और अमावां की मशीनों की जांच होगी। 19 अप्रैल को महराजगंज, 21 अप्रैल को सलोन, 22 अप्रैल को ऊंचाहार, 23 अप्रैल को डलमऊ, 24 अप्रैल को लालगंज की वेइंग मशीनों की री-स्टैंपिंग होगी। 25 अप्रैल को शहर की मशीनों की जांच होगी। उन्होंने सभी आपूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र की कोटे की दुकानों पर उपलब्ध वेइंग मशीनों की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें