फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्कूलों में नहीं मिले बच्चे, दो टीचरों का वेतन रोका

Wed, 12 Aug 2015 12:29 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने मंगलवार को सरेनी, सलोन और डीह ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूलों में बच्चों की संख्या न के बराबर मिली। चार स्कूलों में तो एक भी बच्चा पढ़ने नहीं आया।
विज्ञापन


एक स्कूलों में दो टीचर गैरहाजिर मिले। दोनों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। बच्चों की संख्या कम मिलने पर हेडमास्टरों को फटकार लगाई।

बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी को सरेनी के पूर्व माध्यमिक स्कूल रायपुर में मात्र सात बच्चे मिले। हालांकि टीचर मौजूद मिले। बच्चे न होने के कारण पढ़ाई नहीं हो रही थी। टीचर डायरी भी नहीं बनी थी।

सलोन के प्राथमिक स्कूल बेलवी में 165 बच्चों में एक भी बच्चा नहीं मिला। पूर्व माध्यमिक स्कूल पीरानगर में यहां हेडमास्टर बासुदेव मिश्रा व सहायक अध्यापक महेश तिवारी गैरहाजिर मिले। दोनों का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा।
विज्ञापन


यहां 102 बच्चों में मात्र दो बच्चे ही स्कूल आए थे। प्राथमिक स्कूल पीरानगर में 115 में दो, डीह के प्राथमिक स्कूल गोपालपुर में 106 में शून्य, प्राथमिक स्कूल किसुनपुर 61 में शून्य और पूर्व माध्यमिक स्कूल किसुनपुर में भी 69 बच्चों में उपस्थिति शून्य रही।
विज्ञापन


बीएसए ने संबंधित स्कूलों के हेडमास्टरों को कड़ी फटकार लगाई। सभी को बच्चों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें