फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शॉर्ट सर्किट से फसल के राख होने का खतरा

Wed, 26 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में जर्जर और ढीले बिजली के तार किसानों के लिए खतरे की घंटी बन गए हैं। गेहूं की फसल पक चुकी है, और ऐसे में शॉर्ट सर्किट से कभी भी फसल तबाह हो सकती है। खासकर गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं अधिक होती हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) योजना के तहत ढीले तारों को कसवाने और बदलने का दावा किया है, लेकिन असलियत इससे कहीं दूर है।
विज्ञापन


जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी खेतों के ऊपर लटकते तार दिखाई देते हैं, जो आग लगने का खतरा उत्पन्न करते हैं। परशदेपुर क्षेत्र के किसान रमेश कुमार और जगजीवन ने बताया कि बछवलियां गांव के पास अक्सर आग लगती है। लेकिन अधिकारियों ने अब तक ढीले तारों को ठीक नहीं किया। इसी तरह गदागंज क्षेत्र में जर्जर तार इतने ढीले हैं कि उनके नीचे से गुजरते वक्त डर लगता है।


वर्ष 2024 में राख हो गई थी 800 बीघा फसल
जिले में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से होती हैं। पिछले साल शॉर्ट सर्किट के कारण 800 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। इसके बावजूद अभियंता जर्जर तारों को दुरुस्त करने में नाकाम साबित हुए हैं। सबसे ज्यादा आग की घटनाएं सलोन, महराजगंज और डलमऊ क्षेत्रों में हुई थीं, जहां बिजली के तार ढीले थे।
विज्ञापन



जल्द दुरुस्त होंगे ढीले तार
आरडीएसएस योजना के तहत काम तेजी से चल रहा है। शॉर्ट सर्किट के कारण होने वाली आग की घटनाओं को रोका जाएगा। यदि कहीं तार ढीले हैं, तो उन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


- अनुभव कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें