फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक सप्ताह से नहीं आई बिजली, पीने के पानी का संकट गहराया

Tue, 19 May 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आंधी और ओलावृष्टि ने 12 मई को जिले में भारी तबाही मचाई थी। इसका सबसे अधिक असर सेमरी क्षेत्र पर पड़ा। बिजली के पोल और पेड़ बड़ी संख्या में गिर गए हैं। पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ध्वस्त है, जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

केशौली, शीतला बक्श खेड़ा, बीजेमऊ खपुरा, खरगापुर, कान्हामऊ, भितरी, बकुलिहा, लच्छीपुर और सुखऊखेड़ा सहित कई ग्राम सभाओं में बिजली के खंभे टूटे हुए हैं। जिन्हें एक सप्ताह भी ठीक नहीं कराया गया है। शीतला बख्श खेड़ा में पोल गिरने से संपर्क मार्ग बाधित है। बिजली न होने से सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे, जिससे पानी की किल्लत है। ग्रामीण इंडिया मार्का हैंडपंपों से पानी भर रहे हैं और हाथ के पंखों से गर्मी से राहत ले रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी में बिजली न होने से व्यवस्था चरमरा गई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी में पीने के पानी की विकराल समस्या है। वैक्सीन और दवाएं फ्रिज में रखी हैं, जिनके खराब होने की आशंका है। जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी में भी एक पोल टूटने से आपूर्ति बाधित है। विद्यार्थी इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी पी रहे हैं। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि सेमरी पुलिया से बकुलिहा तक आपूर्ति जल्द शुरू होगी। वहीं अधिकारी अभी तक यह यह नहीं बता पा रहा है कि व्यवस्था कब तक पटरी पर आ आएगी।
विज्ञापन

हाल यह है कि सुबह होते ही लोगों को पीने के लिए हैंडपंप के सामने लाइन लगाकर खड़ा होना पड़ता है। जहां पर हैंडपंप खराब हैं, वहां के ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में पैदल चलकर दूसरे गांव से पानी लाना पड़ रहा है। सेमरी उपकेंद्र के जेई रविकांत पाल मोबाइल नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें