फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, साथी घायल, पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बाइक चोरी कर जा रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से बरामद बाइक चोरी की मिली, जो दो दिन पहले ही एक ईंट-भट्ठे से चुराई गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन

हरीपुर मिरदहा गांव निवासी राशिद खान (20) तड़के चार बजे बाइक से सेमरी की ओर जा रहा था। साथ में उसका साथी उन्नाव जिले के मौरावां कस्बा निवासी राशिद (20) पुत्र शहीद खान पीछे बैठा था।
जैसे ही दोनों खीरों-सेमरी मार्ग पर उदवतपुर नहर पुल के आगे पहुंचे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे राशिद खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा राशिद घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जांच में पता चला है कि जिस बाइक पर दोनों सवार थे, वह चोरी की थी। एसओ बृजमोहन ने बताया कि बाइक को खजुरिहा बांध पर स्थित एक ईंट-भट्ठे से चुराई गई थी।
बाइक रनापुर निवासी शुभम की है। बताया कि यहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज में मृतक और उसका साथी बाइक चोरी करते दिख रहे हैं। युवक की मौत से मां आशिया बेगम, पिता वजीर खान, छोटे भाई कैफ, बहन शबाना, तबस्सुम, मुन्नी सहित सभी परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हैं। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई फैयाज खान की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ बृजमोहन ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें