फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में भाग युवक तो सिपाही ने जड़ा थप्पड़, काटा 6500 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों के साथ पुलिस मारपीट कर रही है। बुधवार को एक ऐसा ही मामले सामने आया। पुलिस की दहशत से एक बाइक सवार युवक भागा तो सिपाही ने पकड़कर उसे दो थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने पिटाई करने के साथ ही 6500 रुपये का चालान भी कर दिया। खास बात ये है कि यह सब सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह की मौजूदगी में हुुआ। शिकायत मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं।
जिला अस्पताल चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर प्रदीप कुमार काम करता है। सुबह वह बाइक से इंदिरा नगर चौकी क्षेत्र के पास एक निजी अस्पताल में दवा देने गया था।
विज्ञापन

वापस लौटते समय इंदिरा नगर चौकी के पास सदर कोतवाल की मौजूदगी में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर प्रदीप दूसरी तरफ से होकर भागने लगा तो उसकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। प्रदीप ने दूसरे बाइक सवार व्यक्ति से माफी मांगी और मामला रफा-दफा हो गया।
इसी बीच एक सिपाही पहुंचा और उसने प्रदीप को दो थप्पड़ जड़ दिए। इससे वह रोने लगा। यही नहीं कोतवाल ने हेलमेट, तेज स्पीड दिखाकर 6500 रुपये का चालान भी करा दिया।
पीड़ित ने कोतवाली पुलिस की इस मनमानी की शिकायत अफसरों से की है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही की बात सामने आई तो निश्चित तौर से लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें