रायबरेली में शुक्रवार को हरचंदपुर थाना क्षेत्र के स्योंठी गांव में हौज में गिरने से हुई युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन व मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के स्योंठी गांव में शुक्रवार को नलकूप के हौज में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हौज में पानी भरा हुआ था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
स्योंठी गांव निवासी गुरुदयाल (40) दोपहर बाद पास के गांव पैडे़पुर से बाहर स्थित एक निजी नलकूप की हौज में अचानक गिर पड़ा।
सुनसान होने के कारण थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इसी दौरान जानवर खेत गए बच्चों ने गुरुदयाल को हौज में पड़ा देखा। बच्चों के शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने हौज गुरदयाल को पड़ा देखा तो सभी के होश उड़ गए।
पुलिस ने पहुंचकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक गुरुदयाल की मौत हो चुकी थी। गुरुदयाल की मौत से पत्नी श्रीदेवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। वह बार-बार यह कहकर बेहोश हो जाती है कि अब बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा। दो वक्त की रोटी का इंतजाम कैसे हो सकेगा।