भदोखर में बुधवार सुबह सई नदी में एक मजदूर का शव उतराता मिला। परिवारीजनों ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
भुएमऊ निवासी अशोक कुमार (35) पुत्र बाबूलाल मंगलवार की शाम घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं आया तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।