फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिला ने सीएम को खून से लिखा पत्र

Sat, 13 Sep 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पति और प्रेमिका के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर इंसाफ मांगा है। महिला का आरोप है कि दूसरे समुदाय की युवती ने उनके पति को प्रेमजाल में फंसा लिया है। युवती ने पति के सामने ही उनके साथ मारपीट की। उन्हें घर से निकलवा दिया।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ की रहने वाली महिला ने सीएम को भेजे गए पत्र में बताया है कि करीब 11 साल पहले रायबरेली के रहने वाले युवक के साथ उनकी शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं। करीब छह माह पहले छोटे बेटा बीमार हो गया था। बेटे के इलाज के लिए लखनऊ आना-जाना पड़ता था। इधर, रायबरेली में एक युवती ने उनके पति को प्रेमजाल में फंसा लिया।

पति ने युवती के नाम एक फर्म खोल दी है। इसी फर्म के नाम पर पति ने युवती को लाखों रुपये दे दिए हैं। युवती उनकी प्राॅपर्टी पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। न्याय के लिए पुलिस-प्रशासन के अफसरों से मुलाकात की। इसके बाद भी न्याय नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


सीओ सदर अमित सिंह के मुताबिक दंपती के बीच आपसी विवाद चल रहा है। महिला ने पति के खिलाफ काफी पहले एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इस समय मामला कोर्ट में विचाराधीन है। एक सप्ताह पहले पति ने भी पत्नी के खिलाफ फर्जी तरीके से परेशान करने केस दर्ज कराया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें