फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर गई महिला की ईंटों से कूंचकर हत्या, सास बोली- बहू के मोबाइल पर आया था फोन, कोई दे रहा था धमकी

Tue, 11 Feb 2020 01:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में एक महिला की ईंटों से कूंचकर हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया। मृतका पेशी के लिए जिला मुख्यालय गई थी, लेकिन वापस घर लौटकर नहीं आई थी। सोमवार सुबह खेत में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर एएसपी, सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित सबूत जुटाए। वारदात की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गदागंज थाना क्षेत्र के नक्की नारी गांव की रहने वाली शांति देवी (35) का पति राधेश्याम चार माह से चोरी के मामले में जिला कारागार में बंद चल रहा है।  8 फरवरी को शांति देवी पेशी पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आई। खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह गांव से एक किमी दूर खेत में शांति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसका सिर ईटों से कूंचा हुआ था। जानकारी होने पर थानेदार धीरेंद्र यादव पहुंचे और पूरे घटनाक्रम से अफसरों को जानकारी दी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, सीओ डलमऊ आरपी शाही ने मौैके पर पहुंचकर पड़ताल की। डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महिला की हत्या से संबंधित अहम सुराग जुटाए। क्षेत्राधिकारी डलमऊ ने बताया कि मृतका की सास की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है। पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन

आधी आबादी पर ढाया जा रहा जुल्म

पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतका की सास फूलदुलारी के मुताबिक उसका बेटा चार माह से चोरी के आरोप में जिला जेल में बंद है। उसकी बहू उसकी जमानत पैरवी के लिए अक्सर रायबरेली आया जाया करती थी। 8 फरवरी को उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया था और वह गालियां देते हुए धमकी दे रहा था। फोन किसका था मुझे नहीं पता।

जिले में महिला अपराध रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इसी माह हरचंदपुर थाना क्षेत्र में बछरावां की रहने वाली बीएससी की छात्रा के साथ हुई क्रूरता ने सभी को हिलाकर रख दिया था। इस घटना को हुए ज्यादा दिन नहीं बीते कि गदागंज थाना क्षेत्र में महिला की ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या में स्थानीय पुलिस की लापरवाही से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें