ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय का किया घेराव।
बछरावां (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में शारदा सहायक नहर से नउवा खेड़ा होते हुए भैरमपुर जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर है। शुक्रवार को इसी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। हादसे में चालक की मौत हो गई थी। इसके विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए सड़क बनवाने की मांग की।
विमलेश कुमार, श्रीशचंद्र शुक्ला, श्रीराम, हरिश्चंद्र, बाबू शुक्ला, महेश, राजेश ने बताया कि यह मार्ग कई सालों से बदहाल है। ऊबड़-खाबड़ मार्ग से पैदल निकलने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपकर मार्ग बनवाने की मांग की। बीडीओ ने सड़क को दुरुस्त कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर संदीप, संतोष, सूरज कुमार, प्रदीप कुमार, श्यामू, जितेंद्र, रामचंद्र, लक्ष्मीकांत, रवि कुमार, गोलू त्रिवेदी, मनमोहन मौर्य, सोनू मौजूद रहे।