ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को ट्रक की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी अवधेश कुमार (50) भोर में नित्यक्रिया के लिए रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ गया था।
सड़क पार करते समय हाईवे पर रायबरेली की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत हुई है। तहरीर पर केस दर्ज करके मामले में कार्रवाई की जाएगी।