फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Fri, 16 Sep 2016 11:56 PM IST
रायबरेली
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक हेलमेट लगाए हुए था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। हादसे के बाद परिवारीजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
 
फतेहपुर निवासी राजेंद्र कुमार पटेल (45) बाइक से किसी काम के सिलसिले में लालगंज आया था। देर शाम यहां काम निपटाने के बाद घर वापस जा रहा था। बांदा-बहराइच मार्ग पर गेंगासों गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक हेलमेट लगाए हुए था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद परिवारीजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें