फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को ट्रक ने रौंदा गुस्साई भीड़ का हंगामा

Fri, 07 Jul 2017 10:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सिंधौना गांव के पास हुए हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद गमगीन परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिल एरिया थानाक्षेत्र में शुक्रवार को रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर बने गड्ढे ने एक किसान की जान ले ली। गड्ढे से बचने के लिए जैसे ही किसान ने साइकिल घुमाई, पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सभी खस्ताहाल सड़क को लेकर गुस्से में थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। 

मिल एरिया थाना क्षेत्र के रसेहता निवासी सुखई किसानी करता था। बेटों से न बन पाने के कारण अपनी बेटी बिंदादेई की ससुराल थरवइया में रहता था। शुक्रवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर सुखई अपने गांव रसेहता पोतों से मिलने जा रहा था।
विज्ञापन


रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर सिधौना के पास हाईवे पर गड्ढा था। गड्ढे से बचने के लिए उसने साइकिल दूसरी तरफ घुमा दी। इसी दौरान फैजाबाद की तरफ से रायबरेली जा रहा बेकाबू ट्रक उसे पीछे से कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

इससे सुखई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सभी मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे। साथ ही सभी में सड़क की मरम्मत न किए जाने पर भी रोष था।

सूचना पर थानेदार विजय प्रताप यादव ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। थानेदार का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें