फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रेन की खींची चेन, 15 मिनट खड़ी रही स्पेशल

Mon, 04 May 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में प्लेटफार्म दो पर खड़ी स्पेशल ट्रेन।
विज्ञापन
रायबरेली। एक तरफ कानपुर रूट की ट्रेनें नहीं आ रही है, दूसरी तरफ अन्य रूटों की ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की परेशानी का सबब बनी हुई है। रविवार को कुछ ऐसा ही हुआ। भटिंडा से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन जैसे ही शहर के रेलवे स्टेशन से छूटी, किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही, जिससे यात्री परेशान हुए। प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रही जीआरपी ने चेन पुलिंग करने वाले व्यक्ति को तुरंत दबोच लिया और आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


घटना दोपहर लगभग एक बजे हुई। भटिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आकर रुकी। यात्रियों के चढ़ने-उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ देर रुकने के बाद सिग्नल मिला तो ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन प्लेटफॉर्म से पूरी तरह बाहर निकल भी नहीं पाई कि चेन पुलिंग हो गई। इससे ट्रेन रुक गई। प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रही जीआरपी ने चेन पुलिंग करने वाले को तलाशा और दबोच लिया।

चेन पुलिंग से कुछ तकनीकी खामी भी आई, जिस पर एनाउंसमेंट करके स्टाफ को भेजा गया। परीक्षण स्टाफ ने खामी दूर की। जीआरपी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि चेन पुलिंग करने वाले को पकड़ कर आरपीएफ के सुपुर्द किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि मामले में लिखापढ़ी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें