फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नौतपा में थपेड़ों ने किया बेचैन

Tue, 26 May 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नौतपा शुरू होने के साथ गर्म हवा के थपेड़ों ने शरीर को झुलसाना शुरू कर दिया है। इससे दोपहर में सड़कों पर चहलपहल कम रही। चर्म रोग विशेषज्ञों ने धूप से त्वचा को बचाने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह छह बजे से गर्मी का असर महसूस किया गया। पहले उमस ने परेशान किया तो धूप निकलने के साथ तपिश ने बेहाल कर दिया। सुबह सात बजे गर्म हवा चलना शुरू हुई जो दोपहर में इतनी तेज रही कि लोगों के लिए सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। लोग इस समय पेट दर्द के साथ उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं।

रात में भी गर्मी होने से लोगों को सुकून की नींद नहीं आ रही है। सोमवार को दोपहर दो बजे हाल यह रहा कि सिविल लाइन्स चौराहे पर डयूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को धूप से बचने के लिए अंगौछा और छांव का सहारा लेना पड़ा। लू का असर लगातार बढ़ रहा है। करीब दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चल रही है, जो पशु पक्षी तक को बेहाल किए हुए है।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि गर्म हवा का असर अभी और बढ़ेगा।


कूलिंग पॉइंट दे रहे राहत
नगर पालिका ने गर्मी में राहगीरों और वाहन सवारों को राहत दिलाने के लिए शहर में पांच जगह कूलिंग पॉइंट बनाए गए हैं। महिला जिला अस्पताल की इमरजेंसी, डीएम आवास के निकट, जीआईसी स्कूल, मोती लाल नेहरू स्टेडियम और सारस मोटल चौराहा पर बनाए गए कूलिंग पॉइंट में कूलर के साथ ठंडे पानी की व्यवस्था है। लोगों को गुड़ और पेठा भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें