फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने गई अभियंताओं की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में कनेक्शन काटने गई पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं व कर्मचारियों की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों की पिटाई से अभियंता व कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों ने अभियंताओं व कर्मचारियों के मोबाइल भी छीन लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक सभी हमलावर भाग निकले।
घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे एक लाख से ज्यादा लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा।
ढोढे का पुरवा मजरे पाली में गांव में 16 लोगों के ऊपर किसी का 20 हजार तो किसी 50 हजार रुपया बकाया है। इस पर उपखंड अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, जेई टाउन नरेंद्र कुमार मौर्या, जेई चंदापुर, रवि कुमार और महराजगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई दीपक कुमार की अगुवाई में बुधवार को विद्युत कर्मी हनुमान, आलोक दुबे, शत्रोहन, दिनेश सहित लगभग 15 लोगों की टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन

बकायेदारों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए। जेई दीपक कुमार ने बताया कि लगभग 10 कनेक्शन काटे जा चुके थे। एक चार पहिया वाहन पर सवार आठ-10 लोग मौके पर आए और कनेक्शन काटने से रोक दिया।
इसी बात को लेकर अभियंताओं से कहासुनी हुई। इस दौरान लाठी-डंडे लेकर महिलाएं, पुरुष इकट्ठा हो गए। अभियंताओं व कर्मचारियों को घेर कर पिटाई शुरू कर दी। इतना ही एसडीओ, जेई व अन्य विद्युत कर्मियों के मोबाइल सेट भी छीन लिए गए।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक सभी लोग भाग निकले। एसडीओ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने घायल अवर अभियंता दीपक कुमार, रवि कुमार और नरेंद्र कुमार मौर्या व घायल कर्मचारियों को सीएचसी में मेडिकल कराया। मामले की तहरीर जेई दीपक कुमार ने दी।
कोतवाल लालचंद सरोज का कहना है। मामले में सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एक्सईएन जय सिंह ने बताया कि सभी लोग कोतवाली गए हैं। इस वजह से सप्लाई बंद है। वापस जाने पर सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष एसपी यादव ने महराजगंज क्षेत्र में हुई घटना की निंदा की। जेई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाते हैं। इसमें प्रशासन का भी सहयोग नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कामकाज ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें