फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से जगमग होंगी शहर की सड़कें

Tue, 26 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
एलईडी बल्ब - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर की सड़कें और चौराहे अब दूधिया रोशनी से जगमगाएंगे। इसको लेकर पालिका अफसरों ने प्रथम फेज में प्रमुख बाजार और सड़कों का चयन कर लिया है। साथ ही पुरानी और जर्जर हो चुकी मरकरी लाइटों को हटवाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इससे अब जहां आंखों को चुभने वाली लाइटों से राहत मिलेगी। वहीं बिजली यूनिट भी कम खर्च होगी। शासन की ओर से बिजली की खपत कम करने के लिए सरकारी दफ्तरों, चौराहों और सड़कों पर एलईडी लाइटों को लगवाने का निर्देश हैं।

इसके चलते नगर पालिका परिषद ने प्रथम चरण में प्रमुख चौराहों और सड़कों का चयन किया है। इन सभी स्थानों पर मरकरी लाइटों को हटवाकर एलईडी लाइट लगवाने का काम शुरू कर दिया गया है। पालिका की ओर से प्रथम फेज में कलेक्ट्रेट चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, जेल गार्डेन रोड, हाथी पार्क, सुपर मार्केट, कैपरगंज, कहारों का अड्डा, जहानाबाद चौकी को शामिल किया गया।
विज्ञापन


इसमें से जेल गार्डेन रोड पर काम पूरा हो गया है। अधिकारियों का मानना है मरकरी लाइट और हाई मास्क लाइट में अधिक बिजली खर्च होती है। वहीं एलईडी लाइटों में बिजली की कम खपत होगी। साथ ही कंपनी की ओर से पांच वर्ष की गारंटी भी है।

नगर पालिका के चेयरमैन मो. इलियास का कहना है कि परिषद की ओर से शहर में एलईडी लाइटें लगवाई जा रही है। इससे पालिका को भी लाभ होगा। प्रथम फेज में शहर के प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है। इसके बाद मोहल्लों में एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें