शहर के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर टहलते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें विलंब से पहुंची। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें भी विलंब से आईं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। सोमवार को जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन ने पांच घंटे से ज्यादा इंतजार कराया। नई दिल्ली से धनबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची।
नियमित ट्रेनों में जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस सवा घंटे, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे और लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई।
लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत भी 10 मिनट देर से पहुंची। रविवार की रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ने पौने तीन घंटे इंतजार कराया। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस और कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।