फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: द्वितीय प्रवेश द्वार की तरफ चौड़े होंगे रास्ते

Tue, 23 Dec 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन के दूसरे हिस्से पर निर्माणाधीन भवन के पास बाहरी परिसर में कराया गया समतलीकर
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दूसरी तरफ से भी आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी, क्योंकि द्वितीय प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। स्टेशन के दूसरी तरफ नया स्टेशन भवन बन रहा है। सर्कुलेटिंग एरिया (बाहरी परिसर) भी विकसित करने का काम शुरू हो चुका है। टिकट लेने या ट्रेनों के बारे में जानकारी करने के लिए यात्रियों को लंबा चक्कर लगाकर मुख्य भवन की तरफ नहीं आना होगा। द्वितीय प्रवेश द्वार की तरफ पहुंचने वाले सभी रास्तों को चौड़ा किया जाना है।
विज्ञापन


शहर का रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल है। इसीलिए यहां पर कई नए कार्यों के साथ ही सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही है। स्टेशन के दूसरे हिस्से पर नया भवन बनाने के साथ ही द्वितीय प्रवेश द्वार तैयार किया जा रहा है, ताकि शहर के दूसरे छोर से आने वाले यात्रियों को लंबा चक्कर न लगाना पड़े। दूसरे हिस्से पर नया भवन बन रहा है, जिसमें टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस भवन के आसपास सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाएं भी कराई जाएंगी।

बाहरी परिसर के आसपास के हिस्से का समतलीकरण करा दिया गया है। द्वितीय प्रवेश द्वार तक पहुंचने के लिए मुख्य रास्ता डबल फाटक की ओर से आता है, जिसे चौड़ा कराया जाना है। इसीलिए रास्ते के दोनों किनारे पर उगी झाड़ियों को हटाने का काम कराया जा रहा है, ताकि सड़क को चौड़ा किया जा सके। वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) अरुण कुमार का कहना है कि अमृत भारत योजना के तहत द्वितीय प्रवेश द्वार विकसित किया जा रहा है। गति शक्ति की टीमें काम में लगी हुई हैं। सभी काम समय से पूरे हों, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें