फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पंज प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
रायबरेली में गुरुद्वारा से निकली शोभा यात्रा में शामिल पंज प्यारे। - फोटो : रायबरेली में गुरुद्वारा से निकली शोभा यात्रा में शामिल पंज प्यारे।
विज्ञापन
रायबरेली। गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गुरुनानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में कई दिनों से प्रभातफेरी के साथ ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को गुरुद्वारे से भव्य शोभायात्रा निकली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस गुरुद्वारे में समाप्त हुई। रास्ते में कई जगह स्वागत किया गया। बैंड पार्टी के साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। सिख समुदाय के महिला, पुरुष एवं बच्चे शबद कीर्तन करते नजर आए। गुरु गोबिंद सिंह के जयकारों के साथ जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद गुरुद्वारे से गुुरु ग्रंथ साहिब के साथ पंच प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकली, जो रेलवे स्टेशन, मंशा देवी मंदिर, घंटाघर, कोतवाली रोड, दीवानी कचहरी, अस्पताल चौराहा, चंदापुर तिराहा होते हुए शाम को गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) पहुंची, जहां गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगरूप सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। घंटाघर होते हुए शोभायात्रा रात में गुरुद्वारा पहुंची। शोभायात्रा के रास्तों पर विद्युत लाइटों से आकर्षक सजावट की गई। कलाकारों की टीमों ने रोमांचक प्रदर्शन से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
शोभायात्रा के संयोजन में श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरमंदर सिंह सलूजा, संरक्षक बसंत सिंह बग्गा, महामंत्री बलबीर सिंह गांधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुभेज सिंह सलूजा, बलजीत सिंह मखीजा आदि ने सहयोग किया। इस मौके पर बलजीत सिंह गांधी, जोगिंदर सिंह अरोड़ा, कमलजीत सिंह बग्गा, जसप्रीत सिंह गांधी, अवतार सिंह गांधी, गुरमीत सिंह तनेजा, नरिंदर सिंह सलूजा, हरजीत सिंह सलूजा, गुरजीत सिंह तनेजा, बलजीत सिंह मोंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। विभिन्न संगठनों ने पंच प्यारों का माल्यार्पण किया और पुष्प वर्षा की। जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण भी किया गया। कोतवाली रोड पर व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के साथ इं. दुर्गा प्रसाद, ओपी यादव, शिवशरण लाल, सुशील मौर्य, प्रमोद वर्मा, प्रमोद मौर्य, सौरभ सिंह, राजेंद्र यादव, दिनेश त्रिवेदी, सतीश सोनी, गोविंद सोनी आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा घंटाघर चौराहा, चंदापुर तिराहा, कचहरी रोड, सुपर मार्केट में भी पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें