फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कम वोल्टेज की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

Sat, 14 Jun 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
 विद्युत उपकेंद्र इटौरा बुजुर्ग का भवन।   -संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। विद्युत वितरण ऊंचाहार के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्र इटौरा बुजुर्ग का निर्माण दूसरी जगह कराया जाएगा। इस उपकेंद्र की जगह पर ट्रांसमिशन का निर्माण कराया जाएगा। उपकेंद्र निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन


33 केवी उपकेंद्र निर्माण के लिए प्रस्ताव तकनीकी कार्य समिति लखनऊ (टीडब्ल्यूसी) को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद नए स्थान पर उपकेंद्र निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लगभग एक लाख की आबादी को कम वोल्टेज की समस्या से जल्द निजात मिलेगी।

ऊंचाहार तहसील में 132 केवी ट्रांसमिशन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके निर्माण के लिए उस भूमि को चिह्नित किया गया है जहां पर पहले से 33 केवी उपकेंद्र इटौरा बुजुर्ग बना है। अब इटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र का निर्माण दूसरी जगह कराया जाएग। इसके लिए करीब दो हेक्टेयर जमीन रामनगर मजरे इटौरा बुजुर्ग में चिह्नित की गई है।
विज्ञापन


उपकेंद्र निर्माण के प्रस्ताव बनाकर डब्ल्यूसी के अधिकारियों को भेजा गया है। डब्ल्यूसी से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रांसमिशन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। 33 केवी उपकेंद्र का निर्माण पूरा होने के बाद ट्रांसमिशन का निर्माण कराया जाएगा। ट्रांसमिशन निर्माण होने से ऊंचाहार तहसील के करीब एक लाख उपभोक्ताओं को लोवोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।


ट्रांसमिशन से जुड़ेंगे कई उपकेंद्र
ऊंचाहार तहसील के विद्युत उपकेंद्र जगतपुर, ऊंचाहार तहसील, ऊंचाहार टाउन, रसूलपुर, अटौरा बुजुर्ग उपकेंद्रों को अभी तक बिजली अमावां और रग्घूपुर ट्रांसमिशन से मिल रही है। अधिक दूरी होने के कारण आए दिन लाइनों में फॉल्ट के चलते बिजली गुल रहती है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए ऊंचाहार तहसील में एक ट्रांसमिशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विद्युत उपकेंद्र इटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र की भूमि चिह्नित की गई है। उपकेंद्र का निर्माण होने पूरा होने के बाद ट्रांसमिशन का निर्माण कराया जाएगा।


हमने विभागीय स्तर से उपकेंद्र निर्माण के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी है। स्वीकृति मिलने के बाद उपकेंद्र का निर्माण दूसरी जगह कराया जाएगा।
विज्ञापन

-मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें