फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खाली कराया गया डाकघर, तीन घंटे चला सर्च अभियान

Thu, 19 Mar 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मुख्य डाकघर कार्यालय में रखे पार्सल को मशीन से चेक करते बम निरोधक दस्ता।
विज्ञापन
रायबरेली। सुल्तानपुर के डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जिले में सतर्कता बरती गई। शहर के घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर को ग्राहकों से खाली करा दिया गया। तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कार्यालय परिसर के अलावा वाहनों की तलाशी ली गई। इससे अफरातफरी रही। गनीमत रही कि सर्च अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। दरअसल, ई-मेल के जरिए सुल्तानपुर के डाकघर को 2:15 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद अन्य जिलों के डाकघरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डाक विभाग के बनाए गए ग्रुप में इसकी जानकारी दी गई।
डाक विभाग के अफसरों ने सूचना एसपी रवि कुमार को दी। एसपी के निर्देश पर सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार, सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते के साथ प्रधान डाकघर पहुंचे। दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक डाकघर की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। दहशत के चलते लेनदेन करने आए ग्राहक बाहर भाग खड़े हुए। कार्यालय के सभी कक्षों व परिसर में खड़े वाहनों को चेक किया गया।
विज्ञापन

डाकघर रुपया जमा करने आए दिनेश यादव ने बताया कि बम से उड़ाने की सूचना मिली तो डर के मारे बाहर आ गया। अंजली ने बताया कि डर लगा कि कहीं सही मायने में तो बम नहीं फट जाएगा। इसी तरह अन्य ग्राहकों के चेहरे पर दहशत दिखी। घंटों कामकाज प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस और बम निरोधक दस्ते की चेकिंग में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो सभी के चेहरे पर सुकून दिखा। इसके बाद डाकघर में लेनदेन का कार्य शुरू कराया गया।
डाक विभाग के अफसर भी पहुंचे
सहायक डाक अधीक्षक सोनेलाल दोपहर करीब 12 बजे घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर पहुंच गए। उन्होंने पोस्ट मास्टर सुशील कुमार शुक्ला से प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने भी डाककर्मियों के साथ कार्यालय व परिसर के बाहर तलाशी ली कि कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं रखी। पोस्ट मास्टर ने बताया कि विभागीय ग्रुप में डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद यहां पर सतर्कता बरतने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। सहायक डाक अधीक्षक ने बताया कि चेकिंग की वजह से कुछ देर तक कामकाज भी प्रभावित हुआ।
सतर्कता बरतने के लिए हुई चेकिंग-सीओ
सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने डाकघरों की चेकिंग के आदेश दिए थे। प्रधान डाकघर पर सर्च अभियान चलाया गया। कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सदर कोतवाली प्रभारी को प्रधान डाकघर की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

धर्मेश त्रिवेदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें