फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाला गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। एटीएम कार्ड बदलकर महिला से 40 हजार रुपये ठगने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। नसीराबाद थाना प्रभारी बालेंदु गौतम के मुताबिक छतोह की रहने वाली शोभावती बीते 27 अगस्त को एटीएम से पैसा निकालने के लिए बैंक गई थी। इस दौरान दो युवकों ने एटीएम बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना में शामिल दो युवकों की पहचान की गई थी।
विज्ञापन




सुबह छतोह के पास से प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ रिंकूू को पकड़कर जेल भेजा गया। उसके साथी लीलापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी धर्मेंद्र पासी की तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से 20 एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त की गई बोलेरो बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें