फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सुबह की जगह दोपहर बाद पहुंची पद्मावत ट्रेन

Thu, 18 Jun 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों ने बुधवार को काफी इंतजार कराया। ट्रेनें इतनी ज्यादा लेट हुई कि इंतजार में सुबह से शाम हो गई। आनंद विहार से दानापुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 14 घंटे विलंब से गुजरी। इस ट्रेन का जिले में ठहराव नहीं है।
विज्ञापन


पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 11 घंटे से ज्यादा लेट रही। यह ट्रेन सुबह आने के बजाए रात में पहुंची। सुबह आने वाली दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस भी साढ़े आठ घंटे लेट होने के कारण दोपहर बाद पहुंची।

अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ने पौने चार घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने तीन घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने सवा दो घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल ने पौने दो घंटे इंतजार कराया। मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस सवा घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस पौन घंटे और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें