फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भतीजे ने चाचा को पीटकर मार डाला

Tue, 13 Oct 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जनई गांव में नरसिंह की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक
विज्ञापन
महराजगंज। चंदापुर थाने के जनई गांव निवासी नर सिंह उर्फ ददन सिंह (50) की रविवार रात हत्या कर दी गई। आरोप है कि नशे के दौरान हुए विवाद में भतीजे रौनक सिंह ने पीटकर हत्या की। वारदात की सूचना पर सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। आरोपी के बड़े भाई की तहरीर पर मामले में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी नर सिंह के कोई संतान नहीं है। 20 साल पहले नर सिंह का विवाह हुआ था, लेकिन उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। तब से ही वह अपने भाई के बेटे रौनक सिंह उर्फ खटका व राजवंश पुत्र जय सिंह के साथ ही रहते थे। रात करीब 11 बजे नर सिंह और रौनक सिंह शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

इस पर भतीजे ने लात-घूसों से चाचा की धुनाई करना शुरू कर दिया। इससे नरसिंह जमीन पर गिर पड़े और वहां पड़ी ईंट लगने से उनके सिर में गंभीर चोटें आ गई। घटना के बाद परिजन नर सिंह को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। नर सिंह के मुंह पर गंभीर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन


सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि राजवंश की तहरीर पर उसके छोटे भाई रौनक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़कर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों नशा करते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर भतीजी ने चाचा के साथ हाथापाई की और उनकी मौत हो गई।


देर से दी गई पुलिस को सूचना
नर सिंह की हत्या से परिजन गमगीन हैं। रात में ही नर सिंह की मौत हो गई थी। इसके बावजूद पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे यूपी-112 पुलिस की पीआरवी को घटना की सूचना दी गई। ग्रामीण बताते हैं कि कई दफा रौनक को समझाया गया था कि वह नशा न करे। बावजूद वह नशा करता था। विरोध करने पर मारपीट के लिए उतारू हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें