फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वकीलों के नाम हटाने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

Wed, 22 Jul 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सेंट्रल बार चुनाव की निर्वाचन सूची से कई अधिवक्ताओं के नाम हटाने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। पिछले बार कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी रहे अधिवक्ता आनंद कुमार गुप्ता ने इस संबंध में याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई बुधवार 22 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

याचिका पर मंगलवार को न्यायमूर्ति शेखर सराफ और अवधेश कुमार की बेंच के समक्ष सुनवाई हुई। अधिवक्ता आनंद कुमार गुप्ता ने न्यायालय को बताया कि 25 जुलाई को मतदान है। वह स्वयं चुनाव लड़ना चाहते हैं। न्यायालय ने सुनवाई के बाद चुनाव अधिकारी को दस्ती नोटिस भेजने का आदेश दिया। जिला जज अमित पाल सिंह को भी वरिष्ठ रजिस्ट्रार को पार्टी की सूचना देने का निर्देश दिया गया।
इस मामले से पहले वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीन चंद्र ने भी नाम जोड़ने का आवेदन दिया था। उनके साथ कई अन्य अधिवक्ताओं ने भी चुनाव प्रभारी को आवेदन सौंपे थे। इन सभी अधिवक्ताओं के नाम भी निर्वाचन सूची में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें